फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Get rid of leakage of old drinking water pipeline

Kurukshetra News: पुरानी पेयजल पाइप लाइन की लीकेज से मिलेगा छुटकारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Get rid of leakage of old drinking water pipeline
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थानेसर शहर में अब पुरानी पेयजल पाइप लाइन की लीकेज का लोगों को सामना नहीं करना पड़ेगा। जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुरानी पेयजल पाइप लाइन को बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
इस शहर में विभाग की तरफ से 77.94 किलोमीटर डीआई पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिस पर करीब 25 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। पिपली और हरिनगर में लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए तीन नए टयूबवेल भी लगाएं जाएंगे। इस परियोजना को सरकार ने हरि झंडी दे दी है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से थानेसर शहर के विभिन्न वार्डों में पीने के पानी की पाइप लाइन पुरानी हो चुकी है। इन पाइप को बदलने की जरूरत थी, जिसके लिए लगातार मांग उठाई जा रही थी। अब राज्य सरकार ने पाइप लाइन को बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। प्रदेश सरकार की ओर से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए है कि इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि बारिश से पहले इस परियोजना को पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष फोकस रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सर्किट हाउस में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए चर्चा की गई है। पूर्व राज्यमंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सुमित गर्ग से थानेसर शहर में पीने के पाइप लाइन को बदलने की परियोजना पर विस्तार से चर्चा की और योजना के तमाम पहलुओं के बारे में बातचीत की।

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिपली, बीड पिपली के एरिया की गलियों में पीने के पाइप लाइन को बिछाया जाएगा। इस क्षेत्र में जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिपली में दो और हरि नगर में पीने के पानी के लिए नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed