फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geetavrati Sadhaks from 11 countries of the world and 22 states of India will gather on the banks of Brahma Sarovar.

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर तट पर जुटेंगे विश्व के 11 देशों और भारत के 22 राज्यों से गीताव्रती साधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Geetavrati Sadhaks from 11 countries of the world and 22 states of India will gather on the banks of Brahma Sarovar.
कुरुक्षेत्र। जानकारी देती उत्तरांचल प्रभारी मीनाक्षी गुप्ता एवं अन्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र की पावन भूमि एक बार फिर ऐतिहासिक आध्यात्मिक ऊर्जा की साक्षी बनने जा रही है। गीता परिवार के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गीता परिवार की ओर से 27-28 मार्च को सहस्त्र गीता कंठनाद महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अविराम शृंखला आयोजित की जाएगी। विश्व के 11 देशों और देश के 22 राज्यों से एक हजार से अधिक गीताव्रती साधक ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर संपूर्ण श्रीमद्भगवद्गीता का सामूहिक कंठनाद करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एक हजार से अधिक गीता वृत्ति, गीता साधक मिलकर श्रीमद्भगवद्गीता के पवित्र श्लोकों का सामूहिक उच्चारण करेंगे। सहस्त्र कंठों से गीता के श्लोकों की दिव्य गूंज से वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठेगा। आयोजन का उद्देश्य गीता के अमूल्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों से जोड़ना है।
विज्ञापन

गीता परिवार की ओर से उत्तरांचल प्रभारी मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रव्यापी गीता ओलंपियाड के विजेताओं का भव्य मंच से सम्मान किया जाएगा। गीता परिवार के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि अपने आशीर्वचन से कल्याण करेंगे। योग ऋषि स्वामी रामदेव आध्यात्मिक कुंभ में पहुंच रहे हैं। सांस्कृतिक शोभायात्रा और लघु भारत की दिव्य झलक प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 27 मार्च को ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर 1000 से अधिक गीताव्रती साधक एक स्वर में संपूर्ण गीता का कंठनाद करेंगे। साधकों ने श्रीमद्भगवद्गीता के सभी 18 अध्यायों को कंठस्थ किया है। वहीं 28 मार्च को मुख्य कार्यक्रम सहस्त्र गीता कंठनाद पंजाबी धर्मशाला में होगा। देशभर से संत, मनीषी, धर्मप्रचारक, विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्ध नागरिक सहभागिता करेंगे। उन्होंने कहा कि लर्नगीता विश्व का सबसे बड़ा निःशुल्क ऑनलाइन गीता अध्ययन अभियान है जिसमें 182 देशों के 15 लाख से अधिक साधक जुड़ चुके हैं। आयोजन में लगभग 1500 से अधिक प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर गीता परिवार के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. संजय मालपाणी, अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. आशु गोयल, अद्वैत वेदांताचार्या और लर्नगीता की प्रोग्राम इंटरनेशनल कोर्डिनेटर रूपल शुक्ला और मनीषा वत्स सहित अन्य मौजूद रहे।

स्वामी ज्ञानानंद भी देंगे आशीर्वाद
मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि स्वामी ज्ञानानंद भी प्रेरणादायी संदेश के साथ जनसमूह को आध्यात्मिक जीवन पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। गीता परिवार ने श्रद्धालुओं, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से गौरवशाली आध्यात्मिक महोत्सव में शामिल होने की अपील की। योगगुरु बाबा रामदेव की गरिमामयी उपस्थिति सभी के लिए एक प्रेरणादायक और यादगार अनुभव बनेगी।

कुरुक्षेत्र। जानकारी देती उत्तरांचल प्रभारी मीनाक्षी गुप्ता एवं अन्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। जानकारी देती उत्तरांचल प्रभारी मीनाक्षी गुप्ता एवं अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed