फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta Jayanti will be celebrated today, 18 thousand students will do global recitation of Geeta.

Kurukshetra News: आज मनाई जाएगी गीता जयंती, 18 हजार विद्यार्थीं करेंगे गीता का वैश्विक पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti will be celebrated today, 18 thousand students will do global recitation of Geeta.
कुरुक्षेत्र। भले ही ब्रह्मसरोवर तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव सात दिसंबर से चला हुआ है, लेकिन गीता जयंती शनिवार को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। जहां थीम पार्क में 18 हजार स्कूली बच्चे वैश्विक गीता पाठ करेंगे तो वहीं इस वैश्विक गीता पाठ के साथ प्रदेश भर के हजारों विद्यार्थी भी ऑनलाइन प्रणाली से जुडेंंगे। इसके साथ ही शनिवार को देश के कोने-कोने तक पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों की गूंज पहुंचेगी। सन्निहित सरोवर व ज्योतिसर तीर्थ पर दीपोत्सव होगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में तीर्थों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य तौर पर सरीक होंगे। मुख्यमंत्री दीपोत्सव में शामिल होने बाद ब्रह्मसरोवर की महाआरती और दीपदान में भी करेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम, शिल्प और सरस मेला 24 दिसंबर तक चलेंगे। इस महोत्सव में अब तक लाखों श्रद्धालु और पर्यटक शिल्पकला और सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीता पाठ सहित अन्य कार्यक्रमों का आनंद ले चुके हैं। महोत्सव में 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे गीता जन्मस्थली ज्योतिसर एवं सन्निहित सरोवर पर श्रीमद भगवद गीता का संपूर्ण पाठ और गीता यज्ञ का आयोजन होगा। महोत्सव में 11 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में हरियाणा व असम पवेलियन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, दोपहर 12 बजे थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थियों द्वारा गीता का वैश्विक पाठ होगा, दोपहर दो बजे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के सामने से गीता शोभायात्रा शुरू होगी, दोपहर दो बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में तीर्थों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा, सायं पांच बजे ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर एवं ज्योतिसर में दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा, सायं 5.30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर में महाआरती और दीपदान की रस्म को अदा किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके उपरांत सायं छह बजकर 30 मिनट पर महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका अदा करने वाले कलाकार नितिश भारद्वाज व उनके ग्रुप के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





महोत्सव के चलते मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शनिवार को मुख्य मंच पर महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका अदा करने वाले कलाकार नीतिश भारद्वाज प्रस्तुति देंगे तो वहीं बाल कलाकार अभिवंदन के तबले की थाप भी अगले दिन 24 दिसंबर को मुख्य मंच से सुनाई देगी। इसी मंच पर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री भी प्रस्तुति दे चुकी है तो वहीं शुक्रवार को संत सम्मेलन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed