फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gave i-20 in marriage, now if demand for bigger car not fulfilled then wife given phenyl

Kurukshetra News: शादी में दी आई-20, अब बड़ी गाड़ी की मांग पूरी नहीं की तो पत्नी को पिलाई फिनाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Gave i-20 in marriage, now if demand for bigger car not fulfilled then wife given phenyl
कुरुक्षेत्र। एक विवाहिता के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट किए जाने व फिनाइल पिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए पानीपत निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में कुरुक्षेत्र के सुनील के साथ हुई थी। शादी के दौरान उसके परिजनों ने अन्य सामान के साथ आई-20 कार भी दी थी लेकिन उसका पति उससे और दहेज की मांग करने लगा है। वह अब बड़ी गाड़ी की मांग करने लगा है जब वह मांग पूरी नहीं कर पाई तो मारपीट की जाने लगी। यहां तक कि गत दिवस आरोपी पति ने पिटाई करते हुए उसे जबरन फिलाइल भी पिला दी, जिससे तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में उपचाराधीन कराना पड़ा।
विज्ञापन


घर पर आकर हमला करने का आरोप, मामला दर्ज
पिहोवा। तूर कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा एक घर में परिवार के सदस्यों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में रामानंद चौधरी ने आरोप लगाते हुए बताया है कि रात करीब 10 बजे महाबीर, सन्नी, सुनील, अनिल, हरनाम, गुरशाम, गोल्डी, विकास सहित कई अन्य लोग उसके घर पर आए और हमला कर दिया। इसमें उसके साथ-साथ पत्नी मृदुला व दोनों बेटों को भी चोट आई। आरोपी बाद में धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



पति विदेश में पत्नी दस्तावेज और गहने लेकर फरार
इस्माईलाबाद। शादी के करीब 18 साल बाद दस्तावेज व गहने लेकर एक विवाहिता के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे की शादी करीब 18 साल पहले हुई थी और अब वह विदेश में है। उसकी दो बेटियां व एक बेटा भी है। 24 जुलाई को उसके बेटे की पत्नी अचानक दोपहर के समय दस्तावेज, गहने व रुपये आदि लेकर घर से गायब हो गई। तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पानी पीने के बहाने सोने की अंगूठी ले उड़े बदमाश
कुरुक्षेत्र। साधू के भेष में पहुंचे दो लोगों को पानी पिलाना महिला को उस समय भारी पड़ गया जब दोनों युवक उसके हाथों से सोने की अंगूठी निकालकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
महिला शालिनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जुलाई को सुबह करीब पौने 10 बजे दो लोगों ने उसके मकान का गेट खटखटाया। उसने गेट खोला तो सामने साधू के भेष में दो लोग खड़े थे। उन्होंने उससे पीने के लिए पानी मांगा। जब वह अंदर जाकर पानी लेकर आई और उसने जैसे ही एक व्यक्ति को पीने के लिए पानी दिया तभी युवक ने उसकी अंगुली में पहनी हुई सोने की अंगूठी निकाल ली। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।


मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 54 लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

लाडवा। मोटा मुनाफा देकर एक परिवार से करीब 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में इकबाल अली ने बताया कि वह हिनौरी रोड पर दुकान चलाता है और उसकी पहचान विकास नगर निवासी कश्मीरी लाल के साथ थी। ऐसे में उनकी पत्नी व बेटा भी घर पर आने-जाने लगा। उन्होंने आरोपी मंगलवीर व उसकी पत्नी लता देवी तथा रिश्तेदार संदीप कुमार से मिलवाया और कहा कि हम सब मिलकर प्रॉफिटमार्ट कंपनी में काम करते हैं व इसकी एक फ्रेंचाइजी भी ली हुई है जो कि पुणे (महाराष्ट्र) की एक प्रसिद्ध कंपनी है। इसमें रुपये इनवेस्ट करने से प्रतिमाह 15 प्रतिशत का फायदा हो रहा है। अनेक लोगों ने करोड़ों रुपये लगाए हुए हैं।

आरोपियों ने कुछ दस्तावेज भी दिखाए ताकि भरोसा हो जाए। वह उनकी बातों में आ गए तो अलग-अलग समय पर आरोपियों को करीब 71 लाख रुपये दे दिए। बाद में जब कोई फायदा नहीं मिला तो आरोपियों ने मांगें जाने पर 17 लाख रुपये लौटा दिए जबकि बाकी रकम को लेकर उन्हें गुमराह किया जाता रहा। बाद में रुपये देने से मना कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed