फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gaurav and Mansi first in half marathon, Kurukshetra

हाफ मैराथन में गौरव और मानसी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gaurav and Mansi first in half marathon, Kurukshetra
भगवान परशुराम कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग ने कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं के लिए हाफ मैराथन का आयोजन किया। आयोजन में कॉलेज के लगभग 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में बीए के गौरव ने प्रथम और महिला वर्ग में बीए की मानसी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य प्रोफेसर शीश पाल तथा खेल परिषद के संयोजक प्रोफेसर हीरा लाल शर्मा व स्टाफ के सदस्यों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा खेलों से विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होता है। प्रत्येक विद्यार्थी को किसी न किसी खेल से अवश्य ही जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान पुरुष वर्ग में गौरव बीए प्रथम, मोहित बीए प्रथम, रमन बीएससी तृतीय तथा महिला वर्ग में मानसी बीए प्रथम, भारती बीए प्रथम तथा दीपा बीए द्वितीय वर्ष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस अवसर पर डॉ. सुरेश पराशर, डॉ. नंदकिशोर,डॉ. सुरेश कुमार, प्रो. शक्ति भारद्वाज, प्रो. सुमन शर्मा, प्रो. वासव दत्ता, डॉ. नीरज वशिष्ठ, डॉ. भारती, डॉ. सौरभ त्रिखा, डॉ. दिलबाग सिंह आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन दिवाली मनाने के लिए निकाली रैली
कॉलेज की एनएसएस इकाइयों की ओर से ग्रीन दिवाली मनाने का आह्वान करते हुए सेक्टर पांच में रैली निकाली गई। प्राचार्य प्रोफेसर शीश पालने झंडी दिखाकर स्वयं सेवकों को रवाना किया । प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर अनिल कौशिक, प्रोफेसर वासव दत्ता के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने दुकानदारों से ग्रीन दिवाली मनाने का आग्रह किया और इससे होने वाले फायदों से अवगत करवाया। विद्यार्थियों ने कहा कि ग्रीन दिवाली मना पर्यावरण को साफ रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed