फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gates were demolished, ramps were broken, and even stacks of wheat straw were removed.

Kurukshetra News: गेट ढहाया तो किसी का रैंप तोड़ा, तूड़ी के कूप भी हटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gates were demolished, ramps were broken, and even stacks of wheat straw were removed.
कुरुक्षेत्र। कार्रवाई के दौरान ढहाया जा रहा एक घर का गेट। संवाद
कुरुक्षेत्र। रत्नडेरा गांव में वर्षों से पंचायती जमीन पर किए गए अवैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया, जिससे गांव के लोगों में खलबली मच गई। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान किसी के गेट को तोड़ा गया तो किसी की दीवारें हटाई गई। रैंप से लेकर पशु चारे के कूप भी हटाए गए।
विज्ञापन

प्रशासन की इस कार्रवाई से संबंधित लोगों में कड़ा रोष बना रहा तो कुछ समय तक तनाव के भी हालात बने लेकिन अधिकारियों ने मोर्चे को संभाले रखा। एक के बाद एक दर्जन भर जगहों पर यह कार्रवाई की गई। इससे पहले प्रशासन द्वारा निशानदेही करवाई गई और इसमें जो भी हिस्सा पंचायती जमीन पर पाया गया उसे हटा दिया गया।
विज्ञापन

कई ग्रामीणों ने इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें नोटिस तक नहीं दिया गया और न ही मौके पर दिखाया गया। ऐसे में प्रशासन की यह ज्यादती है। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि यह उनके साथ भेदभावपूर्ण की गई कार्रवाई है। अगर पंचायती जमीन छुड़ाई जानी है तो सभी पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम पंचायती राज विजय कुमार ने कहा कि गांव की फिरनी पर यह अवैध कब्जे किए हुए थे। सरकार के आदेश है कि पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे हटवाए जाएं। अभी फिरनी पर कार्रवाई की गई है, जो पूरे नियमानुसार रही है।

वहीं गांव के सरपंच कुलदीप सिंह का कहना है कि लंबे समय से लोगों से अवैध कब्जे हटाए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। सभी जगह से ऐसे कब्जे छुड़वाए जाने हैं। जोहड़ की जमीन से भी अवैध कब्जे छुड़वाने की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से भी आह्वान किया कि इससे हर ग्रामीण को सहूलियत होगी, जिसके चलते सहयोग करना चाहिए।

कुरुक्षेत्र। कार्रवाई के दौरान ढहाया जा रहा एक घर का गेट। संवाद

कुरुक्षेत्र। कार्रवाई के दौरान ढहाया जा रहा एक घर का गेट। संवाद

कुरुक्षेत्र। कार्रवाई के दौरान ढहाया जा रहा एक घर का गेट। संवाद

कुरुक्षेत्र। कार्रवाई के दौरान ढहाया जा रहा एक घर का गेट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed