{"_id":"6a1dea70aad554ab13057614","slug":"garvish-secured-596th-rank-in-jee-advanced-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155777-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गर्विश ने जेईई एडवांस में हासिल की 596वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गर्विश ने जेईई एडवांस में हासिल की 596वीं रैंक
Tue, 02 Jun 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।जेईई एडवांस पास विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए शिक्षक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जेईई एडवांस परीक्षा परिणाम में विज्डम वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्कूल के उड़ान बैच के 16 विद्यार्थियों में से नौ ने परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश की राह सुनिश्चित कर ली है। खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने किसी बाहरी कोचिंग का सहारा लिए बिना यह उपलब्धि हासिल की।
छात्र गर्विश ने अखिल भारतीय स्तर पर 596वीं रैंक प्राप्त कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा हृदयांश ने 5697, युद्धवीर ने 8391, रीतिका ने 8889 और कृति ने 9518वीं रैंक हासिल की। वहीं रियाना, अनिरुद्ध, शौर्या और अंतरा ने भी जेईई एडवांस उत्तीर्ण की हैं। विद्यालय के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास गुप्ता ने बताया कि इन विद्यार्थियों के लिए पिछले दो वर्षों से प्रत्येक रविवार को भी विशेष कक्षाएं संचालित की गईं। इसी मेहनत का परिणाम है कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की इस कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।