{"_id":"66d7b678c596862e2107a914","slug":"ganpati-bappa-will-be-present-on-7th-markets-are-buzzing-for-the-festival-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-123494-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सात को विराजमान होंगे गणपति बप्पा, महोत्सव के लिए गुलजार होने लगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सात को विराजमान होंगे गणपति बप्पा, महोत्सव के लिए गुलजार होने लगे बाजार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गणपति महोत्सव को लेकर बाजार में सजी गणपति बप्पा की मूर्तियां। संवाद
कुरुक्षेत्र। गणपति महोत्सव को लेकर अब बाजार गुलजार नजर आने लगे है, जिसके चलते बाजार में गणपति बप्पा की मूर्तियों की सुंदर रंगत हर ओर नजर आने लगी है। बाजार में 150 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक की सुंदर मूर्तियां बप्पा के भक्तों को भा रही हैं। इन मूर्तियों को खरीदने में बप्पा के भक्त भी काफी उत्साह दिखा रहे हैं।
गणपति महोत्सव सात सितंबर को मनाया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जहां मंदिरों को सजाया जाने लगा है वहीं घरों में भी गणपति महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं। गणपति महोत्सव के लिए घरों में बप्पा के लिए मोदक बनाने के लिए महिलाओं में भी उत्साह बना हुआ है। 10 दिनों तक चलने वाले इस गणपति महोत्सव में जहां संकीर्तन का आयोजन हर रोज होगा तो वहीं अंतिम दिन शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा को विदाई भी दी जाएगी। इस आयोजन के लिए धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महोत्सव के आयोजन को लेकर पंडाल लगाने के लिए टेंट संचालकों को भी ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं।
गणपति बप्पा की 12 फुट तक की मूर्तियां
मूर्तिकार दिनेश कुमार का कहना है कि वे पिछले 10 वर्षों से गणपति बप्पा की मूर्तियां तैयार कर रहे हैं, लेकिन इस बार गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा मूर्तियां बिकने की उम्मीद है। मूर्तियों को तैयार करने के लिए ऑर्डर भी श्रद्धालुओं की ओर से मिल रहे हैं। गणपति महोत्सव के लिए गणपति बप्पा की आधे फुट से लेकर 12 फुट तक की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं।