फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gang stealing goods from mobile tower busted, three members arrested

Kurukshetra News: मोबाइल टावर से सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gang stealing goods from mobile tower busted, three members arrested
कुरुक्षेत्र। मोबाइल टावर से लाखों रुपये का सामान चुराने के मामले में पुलिस ने गिरोह तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू उर्फ दाना, अजय उर्फ छोटिया निवासी करसिंधु व अमित उर्फ मित्तू निवासी उचाना कलां जिला जींद के खिलाफ कई जिले में चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयोग चोरीशुदा ऑल्टो कार, औजार, 15 हजार रुपये और 10 लाख रुपये कीमत का चोरीशुदा सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में 26 सितंबर को दर्ज शिकायत में नवीन कुमार निवासी बसताड़ा जिला करनाल ने बताया था कि वह मोबाइल टावर की कंपनी में सुपरवाइजर है। उनकी कंपनी का एक टावर मसाना गांव के रकबे में जीटी रोड के साथ लगा हुआ है। 25 सितंबर को टावर से विभिन्न प्रकार के नौ कार्ड चोरी हुए थे। अगले दिन पिपली में जीटी रोड के साथ लगे टावर से भी कई प्रकार के कार्ड चोरी हुए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी सोनू, अजय व अमित को गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से तीनों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन


कई जिले में आरोपियों पर मामले दर्ज
सीआईए-एक के अनुसंधान अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पांच जिले में 10 मामले दर्ज हैं। जिला करनाल में तीन, कैथल में एक, जींद में एक व कुरुक्षेत्र पांच मामले दर्ज हैं। इस सभी मामले में टावरों से चोरीशुदा सामान बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed