फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gandhi's spinning wheel driven by ideology, Kurukshetra

गांधी जी की विचारधारा से जुड़े लोगों ने चलाया चरखा

Sun, 12 Feb 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sun, 12 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gandhi's spinning wheel driven by ideology, Kurukshetra
गांधी जी की विचारधारा से जुड़े लोगों ने चलाया चरखा - फोटो : Amar Ujala

खादी आश्रम पानीपत द्वारा रविवार को ब्रह्मसरोवर तट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्थि विसर्जन दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। प्रचार सचिव अजीत पाल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बालकृष्ण कौशिक ने की। कौशिक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन संदेश को समाज में क्रियान्वित करने को लेकर रहा।

विज्ञापन


कहा कि गांधीजी ने मानव जीवन के प्रत्येक पहलू पर अपने विचार प्रकट किए हैं। खादी ग्रामोद्योग संघ नरड़ के मंत्री सतपाल सैनी ने कहा कि गांधीजी ने देश को स्वदेशी और खादी की बुनियाद पर स्वतंत्रता दिलाई। कहा कि गांधीजी ने गुलामी के दिनों में भी 20 लाख लोगों को रोजगार देने का प्रबंध किया। इस दौरान जहां गांधीजी की विचारधारा से जुड़े लोगों ने सूत काता तो वहीं विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि खादी के मायने केवल हाथ से कता एवं बुना वस्त्र नहीं है, बल्कि एक विचार है जोकि विलुप्त होता जा रहा है। इस अवसर पर राजकुमार पिंडारसी, नरेंद्र सुखन, देवेंद्र, धर्मेंद्र शर्मा, ईश पाल, अजीत पाल, साहब सिंह तथा महेंद्र कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed