{"_id":"610853bb8ebc3e8457184cd1","slug":"fury-among-youth-over-cancellation-of-army-recruitment-kurukshetra-kurukshetra-news-knl786544168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की भर्ती रद्द करने पर युवाओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की भर्ती रद्द करने पर युवाओं में रोष
विज्ञापन
सेना भर्ती रद्द करने के विरोध में रोष व्यक्त करते युवा। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। अंबाला भर्ती कार्यालय द्वारा पिछले ढाई साल में पांचवीं बार सेना की भर्ती रद्द करने से सेना में जाने वाले इच्छुक युवाओं में रोष है। युवाओं का कहना है कि हरियाणा में दादरी, हिसार और रोहतक के अलावा अन्य राज्यों में सेना में भर्ती खुली होने के बावजूद अंबाला में बार-बार सेना की भर्ती रद्द की जा रही है। यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
रामसरन माजरा खेल परिसर में सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवा संदीप पाल, रोहित राणा, साहिल सैनी, अजय, हर्ष, अंकित, मोहित सहित अनेक युवाओं का कहना है कि अंबाला भर्ती कार्यालय की सेना में भर्ती तेजली खेल स्टेडियम यमुनानगर में की जाती है। आरोप है कि जिला प्रशासन यमुनानगर तेजली खेल स्टेडियम में भर्ती करने की इजाजत नहीं दे रहा है।
सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं की 6 अगस्त को अनाज मंडी जगाधरी में एक पंचायत बुलाई है ताकि युवा जिला प्रशासन से सेना में भर्ती के लिए तेजली खेल स्टेडियम में सेना की भर्ती करने की अनुमति दे। मांग है कि यदि तेजली खेल स्टेडियम में भर्ती करने में कोई समस्या है तो फिर सेना की भर्ती अन्य जिलों के खेल स्टेडियम में कराई जाए।