फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   From where the spark of the movement flared up, the tricolor journey of farmers will start today.

जहां से आंदोलन की चिंगारी भड़की, वहीं से आज शुरू होगी किसानों की तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
From where the spark of the movement flared up, the tricolor journey of farmers will start today.
कुरुक्षेत्र। 11 माह पांच दिन पहले जहां से किसान आंदोलन की चिंगारी भड़की थी आज वहीं से किसानों की विशाल तिरंगा यात्रा दिल्ली के लिए रवाना होगी। पिपली चौक पर सुबह नौ बजे किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर एकत्रित होंगे। यहां से दिल्ली कूच करते हुए करनाल, पानीपत और सोनीपत से तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में किसान जुड़ेंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़नी ने पिपली चौक को क्रांति चौक का नाम देते हुए कहा आंदोलन की शुरुआत यहीं से हुई थी, इसलिए तिरंगा यात्रा भी यहीं से ही निकलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि 10 सितंबर, 2020 को भारतीय किसान यूनियन ने तीन कृषि कानून के खिलाफ पिपली अनाज मंडी में प्रदेशभर के किसानों की महापंचायत बुलाई थी। इस पंचायत से दो दिन पूर्व प्रशासन द्वारा कोरोना का हवाला देते हुए किसान नेताओं के घरों के महापंचायत न करने के पोस्टर लगाए गए। महापंचायत वाले दिन पिपली पहुंचे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। जिसका देशभर में पुरजोर विरोध हुआ। इसी दिन पिपली अनाज मंडी में किसान नेताओं द्वारा 20 सितंबर को हरियाणा सील करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

धर्मनगरी से राजधानी तक इस प्रकार पहुंचा आंदोलन
-20 सितंबर को किसानों ने कानूनों के विरोध में हरियाणा सील किया
-06 अक्तूबर को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की खेती बचाओ किसान यात्रा का समापन कुरुक्षेत्र में हुआ।
-08 अक्तूबर को भाकियू द्वारा देशभर के किसान संगठनों की बैठक भी कंबोज धर्मशाला में बुलाई गई। इसमें पांच नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-18 अक्तूबर को कंबोज धर्मशाला में फिर से बैठक बुलाकर दशहरे पर प्रधानमंत्री के पुतले फूंकने का फैसला लिया गया।
-सरकार को किसानों पर नारायणगढ़ में दर्ज मुकदमे वापस लेने का अल्टीमेटम भी दिया गया।
-29 अक्तूबर को अंबाला अनाज मंडी मोहड़ा में महापंचायत बुलाई, लेकिन यह रद्द हो गई।
-12 नवंबर को फिर से कंबोज धर्मशाला में बैठक बुलाई गई, जिसमें 26 नवंबर को सरकार के सभी बैरिकेड तोड़कर दिल्ली पहुंचने का फैसला लिया गया। इसके बाद देशभर से किसान दिल्ली पहुंचे और आज भी सरकार का घेराव किए हुए हैं।
पिपली में लाठीचार्ज के कुछ दिन बाद एसपी का हो गया था तबादला
पिपली में 10 सितंबर को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के मात्र 11 दिन बाद ही तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी का यहां से तबादला कर दिया गया। इस तबादले को किसानों पर हुए लाठीचार्ज से ही जोड़कर देखा गया। उनके बाद राजेश दुग्गल कुरुक्षेत्र पुलिस के कप्तान बने, जिनका भी 47 दिन बाद तबादला हो गया। वर्तमान में हिमांशु गर्ग कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक हैं।

पिपली चौक से शुरु होगी तिरंगा यात्रा: चढूनी
भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो जारी कर कहा कि आज देश की आजादी का दिन है, लेकिन किसान आज भी आर्थिक आजादी न मिलने के कारण आजाद नहीं हुआ है। स्वतंत्रता दिवस पर उनका पूरे प्रदेश में प्रदर्शन है। पिपली चौक से 10 सिबंतर, 2020 को इस क्रांति की शुरुआत हुई थी। इसी क्रांति चौक से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जोकि दिल्ली पहुंचेगी। सुबह नौ बजे किसान क्रांति चौक पर एकत्रित होगे। भाजपा ने भी तिरंगा यात्रा निकाली हुई। इस तिरंगे की आड़ में ही अब भाजपा गांव में घुस रही है। 15 अगस्त को हमारी उनसे बड़ी यात्रा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed