फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   From tomorrow till 17th, the holy city will be painted in the colors of the tricolor, tricolor processions will be taken out.

Kurukshetra News: कल से 17 तक तिरंगे के रंग में रंगेगी धर्मनगरी, निकाली जाएंगी तिरंगा यात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
From tomorrow till 17th, the holy city will be painted in the colors of the tricolor, tricolor processions will be taken out.
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी नौ से 17 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगी दिखाई देगी, जहां चारों ओर देशभक्ति का माहौल होगा। हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान के तहत जिलेभर में देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

साइकिल, बाइक और ई-बाइक तिरंगा यात्राओं के साथ तिरंगा यात्राएं, तिरंगा कॉन्सर्ट, देशभक्ति संगीत कार्यक्रम, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, तिरंगा और वंदे मातरम रंगोली प्रतियोगिता तथा सेल्फी विद तिरंगा अभियान लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 10 अगस्त को शहर तिरंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में हर घर तिरंगा अभियान के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी दौरान मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में चलाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की और सभी जिला उपायुक्तों को अभियान में व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अभियान को राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ाएं और स्वयं भागीदारी करने के साथ-साथ आमजन को भी इससे जोड़ें।

उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों को कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाएगा तथा प्रदर्शनी, संवाद एवं कैंडल लाइट मौन यात्रा के माध्यम से उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाए अथवा विस्थापन का दर्द सहा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य, सीईओ जिला परिषद वीरेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. नरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed