फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   From the messages of Shri Krishna we get the message of living life on the path of truth.

Kurukshetra News: श्रीकृष्ण जी के संदेशों से मिलता है सत्य के मार्ग पर जीवन जीने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
From the messages of Shri Krishna we get the message of living life on the path of truth.
पिहोवा। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में कार्यक्रमों में वीरवार को महोत्सव के दूसरे दिन कथावाचक साध्वी गौरी और उनके साथ आई अन्य साध्वियों द्वारा कथा वाचन किया गया, जिस दौरान सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच भी उपस्थित रहे। वीरवार को कथावाचक साध्वी प्रवीना भारती द्वारा श्रीकृष्ण जी का अर्जुन को दिया गया गीता का संदेश पर कथा सुनाई गई तथा श्रीमद्भगवत गीता के अध्यायों का जिक्र करके विस्तृत कथा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कथा के माध्यम से आमजन को सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसी परीक्षाएं भी आती हैं, जहां हमें मोह को छोड़कर अपने कर्तव्य को निभाना पड़ता है। इसलिए सदैव सत्य के मार्ग पर अग्रसर होकर चलना चाहिए। सरस्वती महोत्सव में कथा उपरांत मुख्य अतिथि विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण द्वारा कथावाचक साध्वी प्रवीना भारती एवं उनकी साथी कथावाचकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर विकास शर्मा एवं पंकज शर्मा तथा उनके साथियों द्वारा श्रीकृष्ण व श्रीराम जी के भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया। मां सरस्वती के भजनों की प्रस्तुति ने लोगों का समा बांध दिया तथा लोग भजनों के साथ झूमने पर मजबूर हो गए। इसके पश्चात सरस्वती के पवित्र तट पर मां सरस्वती की आरती का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सरस्वती तट पर हरियाणा हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, जिला परिषद की अध्यक्ष कंवलजीत कौर, एसडीएम अमन कुमार, नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, सुरेंद्र ढींगरा, विकास गर्ग, सतीश सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रिंस गर्ग, अमन बिडलान सहित उपमंडल के सभी लोगों ने मां सरस्वती की आरती में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed