{"_id":"68b4a91c69b6ffac8e09deb0","slug":"free-medicines-were-given-to-106-patients-in-the-camp-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-141387-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कैंप में 106 रोगियों को दीं मुफ्त दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कैंप में 106 रोगियों को दीं मुफ्त दवाइयां
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव शादीपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर में हिस्सा लेते ग्रामीण व चिकित्सक। विज्ञप्
कुरुक्षेत्र। निजी न्यूरो केयर एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से शादीपुर गांव में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में 2027वां कैंप आयोजित किया गया। कैंप में 106 रोगियों को परामर्श, चेकअप, ब्लड शुगर, प्लस रेट, हिमोग्लोबिन व फ्री दवाइयां दी गईं।
इस दौरान डॉ. हिमांशु जैन ने कहा कि न्यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों में आमतौर पर बोलने में अंतर का आना, शारीरिक असंतुलन, शरीर में अकड़न, कमजोरी, याददाश्त में कमी, उठने, बैठने चलने में परेशानी, शरीर में कंपन, मांसपेशियों का कठोर होना निगलने में कठिनाई आदि लक्षण पाए जाते हैं। तंत्रिका विकार या न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर आमतौर पर नर्वस सिस्टम को प्रभावित करने वाले वायरल, जीवाणु, कवक और परजीवी संक्रमण के कारण होते हैं। नर्वस सिस्टम की बीमारियों में अल्जाइमर रोग, डिमेंशिया, मिर्गी, सेरेब्रोवास्कुलर बीमारियां जैसे माइग्रेन, स्ट्रोक और सिरदर्द इत्यादि होने की संभावना होती है। इनसे बचाव व उपचार पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सरपंच चेतन कुमार ने चिकित्सकों का कैंप लगाए जाने पर आभार जताया और कहा कि ग्रामीणों को घर के द्वार पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय व अनुकरणीय पहल है।