फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 77 lakh with government employee

Kurukshetra News: सरकारी कर्मी के साथ 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 77 lakh with government employee
कुरुक्षेत्र। स्टॉक एक्सचेंज में रुपया लगाकर अच्छा कमीशन देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक सरकारी कर्मी के साथ 77 लाख चार हजार 242 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को स्टॉक एक्सचेंज का प्रशिक्षण देने का आश्वासन देकर अपने ग्रुप में जोड़ा था।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में संजीव कुमार निवासी कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसका पिपली रोड पर एक बैक शाखा में खाता है। 25 अप्रैल को उसके व्हाट्सएप पर प्रॉफिट प्लान से जुड़ने का मैसेज आया था। उसने उस ग्रुप में जुड़ना स्वीकार कर लिया। तब उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। इसमें कई मोबाइल नंबर थे, जो एडमिन थे। उन्होंने उसे स्टॉक एक्सचेंज इंस्टीच्यूशन अकाउंट में इन्वेस्ट करने के लिए मोबाइल एप का एक लिंक भेज दिया और क्लास लगाने के दबाव डाला। विश्वास होने पर उसने अपने अन्य ग्रुप के सदस्यों से पूछकर उनके दिए गए बैंक खातों में अपने खातों में से 29 अप्रैल से 27 मई के बीच 77 लाख चार हजार व 242 रुपये इन्वेस्ट कर दिए। उसके बाद उसने अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने उससे और रुपये डालने की मांग कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed