फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 1.51 crore in the name of awarding tender, one arrested

Kurukshetra News: टेंडर दिलाने के नाम पर 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, एक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.51 crore in the name of awarding tender, one arrested
कुरुक्षेत्र। खादी ग्रामोद्योग की चेयरमैनी और आरओ वाटर सिस्टम का टेंडर दिलाने के नाम पर 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी उमेश कुमार उर्फ लारी निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी पिंजोर जिला पंचकूला के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लाल बत्ती लगी आई-20 कार बरामद की है।
विज्ञापन

हरबीर सिंह निवासी रतनगढ़ ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया था कि कथित ग्रामोद्योग चेयरमैन रोशन शर्मा निवासी करनाल ने उसे प्रदेश सरकार में आरओ वाटर सिस्टम का टेंडर दिलाने आश्वासन दिया था। इस दौरान रोशन शर्मा, बारुराम, मीना देवी व उमेश कुमार ने उसकी मुलाकात चैन सिंह गौतम से कराई थी। चैन सिंह ने खुद को प्रदेश सरकार का चीफ अंडर सेक्रेटरी बताया था। इन आरोपियों ने उससे खादी ग्रामोद्योग का चेयरमैन के लिए दो करोड़ रुपये और टेंडर दिलवाने के लिए 75 लाख रुपये एडवांस टोकन मनी के रूप में मांगे थे।
विज्ञापन

उनकी बातों में आकर उसने आरोपियों को 1.51 लाख रुपये टोकन मनी के तौर पर विभिन्न तारीखों दिए थे। यह रकम उसने अपनी जमीन बेचकर तथा कुछ रकम अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर दी थी। काफी समय तक आरोपी टालमटोल करते रहे, जिसे लेकर पंचायत भी हुई थी। पहली किस्त के तौर पर उमेश कुमार के खाते का 35 लाख रुपये का चेक भरकर दिया था, मगर आरोपियों ने उसकी रकम नहीं लौटाई तो उसने मामले की शिकायत गृह राज्यमंत्री अनिल विज को दी थी। शिकायत पर थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कुरुक्षेत्र ने करते हुए उमेश कुमार को गिरफ्तार कर कार बरामद की गई। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया गया तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed