फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 15 lakh in the name of study visa, case filed against two agents of Chandigarh

Kurukshetra News: स्टडी वीजा के नाम पर 15 लाख की ठगी, चंडीगढ़ के दो एजेंटों पर मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 15 lakh in the name of study visa, case filed against two agents of Chandigarh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। विदेश में पढ़ाई का सपना दिखाकर एक महिला से 15 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में चंडीगढ़ के कथित इमीग्रेशन एजेंट विक्रमजीत सिंह और आशीष कुमार के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने 2023 में अमेरिका स्टडी वीजा के लिए इनसे संपर्क किया था। रावा गांव की रहने वाली पीड़िता जेनीश ने आईलेट्स कोर्स पूरा किया था। उसके पिता ने आशीष कुमार से संपर्क किया, जिसने खुद और विक्रमजीत को इमीग्रेशन एजेंट बताते हुए चंडीगढ़ में कार्यालय होने का दावा किया। आरोपियों ने स्टडी वीजा पर अमेरिका भेजने का वादा कर 15 लाख रुपये का खर्च बताया। पीड़िता जेनीश और उसके पिता कर्म सिंह 2023 में चंडीगढ़ के उक्त कार्यालय पहुंचे। कागजातों की जांच के बाद आरोपियों ने दस्तावेज सही होने की बात कही और पहले चरण में पांच लाख रुपये मांगे। इसके लिए 20 दिन का कोर्स भी करवाया गया।

आरोपियों ने बताया कि जून 2023 को मुंबई में वीजा इंटरव्यू है। पीड़िता एक जून को पिता के साथ मुंबई पहुंची, लेकिन एजेंटों ने साथ चलने का वादा तोड़ दिया, जिससे उसकी तैयारी प्रभावित हुई और वीजा रिजेक्ट हो गया। इसके बाद भी आरोपियों ने एक लाख रुपये ऑनलाइन और चार लाख 80 हजार रुपये नकद विभिन्न बहानों से लिए। बाकी राशि विदेश पहुंचने पर लेने की बात कही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed