फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 1.5 lakh in the name of getting loan

Kurukshetra News: लोन दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

Tue, 09 Apr 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.5 lakh in the name of getting loan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दुकानदार को 35 लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने दुकानदार से डेढ़ लाख रुपये 1.50 लाख रुपये हड़प लिए।
थाना साइबर में दर्ज शिकायत में सतपाल निवासी मोहन नगर ने बताया कि वह कृषि कंपनी से सेवानिवृत है। उसने अखबार में लोन के बारे में विज्ञापन देखा था। इस पर महेश कुमार का मोबाइल नंबर लिखा था। उसे लोन की जरूरत थी, उसने उस नंबर पर संपर्क कर लिया। महेश कुमार ने बताया कि वह अंबाला का रहने वाला है और उसका कार्यालय अंबाला में है। वह टाटा फाइनेंस कंपनी में लोन कंपनी में प्रबंधक है। वह कम दरों पर लोगों के लोन करते हैं।
विज्ञापन

महेश कुमार से 35 लाख के लोन लेने बारे बातचीत की थी, जिसने उसे कहा कि वह दो-चार दिन में उसकी दुकान पर आएगा। फिर हम लोन की बातचीत करेंगे । 14 मार्च को महेश कुमार ने उसे फोन करके कहा कि लोन के लिए एसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईटीआर व प्रॉपर्टी के के पेपर की आवश्यकता है। उसने व्हाट्सएप पर सारे कागज भेज दिए थे। अगले दिन उसे महेश कुमार ने बताया कि उसका 35 लाख का लोन मंजूर हो चुका है, जिसकी ब्याज दर नौ प्रतिशत सलाना रहेगी। इसकी मासिक किश्त 35,449 रुपये 15 साल के लिए रहेगी। 18 मार्च को महेश कुमार उसकी दुकान पर आया, जिसने उसे कहा कि उसका एक बैंक में नया खाता खुलवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश कुमार ने 22 मार्च को उसे फोन करके कहा कि उसके लोन एग्रीमेंट के लिए दो शपथ पत्र उसके व उसके बेटे कपिल के नाम से चाहिए। कोटक महिंद्रा बैंक सलारपुर रोड में गया और अपने बैंक खाता नंबर की केवाईसी अपडेट कराई। महेश कुमार ने उसे कहा कि उसके खाते में डेढ़ लाख रुपये अपनी दूसरी फर्मों के खातों से ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

उसके बाद उसके खाते से एक लाख 50 हजार 200 रुपये किसी राज कुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए। अगले दिन महेश कुमार ने उसके बेटे को फोन करके कहा कि वह लोन एग्रीमेंट के लिए उसकी दुकान पर आ रहे हैं । दोपहर तक महेश कुमार का इंतजार किया, मगर वह नहीं आया। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed