फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of millions in the name of sending to America

अमेरिका भेजने के नाम 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पांच नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud of millions in the name of sending to America
अमेरिका भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने 17 लाख रुपये में अपनी भतीजी (शिकायतकर्ता) को अमेरिका भेजने का वादा किया था।
विज्ञापन

गांव मलिकपुर वासी कर्मजीत कौर ने इस्माईलाबाद थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह सिलाई कढ़ाई का काम करती है। उसके चाचा-चाची, उनके दामाद, दामाद का भाई तथा एक अन्य ने उसके पिता को झांसा दिया कि उनका दामाद व उसका भाई लोगों को विदेश भेजते हैं। वह उसकी बेटी को भी विदेश भेज देंगे। आरोपियों ने उसे 17 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। उसने आरोपियों को एक लाख रुपये एडवांस दिए। इसके अलावा वर्ष 2017 में अलग-अलग तारीखों में आरोपियों को 16 लाख रुपये दिए। इसमें कुछ राशि चेक से और कुछ राशि नकद दी गई। वहीं कुछ राशि खाते में भी ट्रांसफर भी कराई गई। दिसंबर 2017 में आरोपियों से विदेश के बारे में पूछा तो वे टाल-मटोल करने लगे। शिकायतकर्ता के पिता व कैंथला निवासी चीरमल सिंह आरोपियों के घर गए तो आरोपियों ने समय मांगा कि तीन-चार महीने में पासपोर्ट रुपयों सहित वापस कर देंगे। मई 2019 में आरोपियों के पास पैसे व पासपोर्ट कागजात मांगने के लिए गए तो वहां पंचायत में आरोपियों ने अपनी गलती मानते हुए पैसे वापस देने के लिए एक साल का समय मांगा। 30 मार्च को एक पोस्टडेटेड चेक 17 लाख रुपये की राशि का शिकायतकर्ता को दिया, मगर खाते में राशि न होने के कारण चेक कैश नहीं हुआ। तब उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी और जांच इस्माईलाबाद थाने में भेजी गई। 22 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में आरोपी बलजीत सिंह ने एक शपथ पत्र दिया कि वह 20 मई तक 17 लाख रुपये वापस कर देगा या शिकायतकर्ता को विदेश भेज देगा, मगर आरोपी ने दोनों में से कोई काम नहीं किया। पुलिस ने शिकायत पर बलजीत सिंह वासी गांव दुडाना (जींद), उसकी पत्नी जसविंद्र कौर, मलकीत सिंह, गांव मलिकपुर वासी मोहिंद्र सिंह, उसकी पत्नी प्रीतम कौर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed