{"_id":"6532e3dac31a45adf90455fa","slug":"fraud-of-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-loan-kurukshetra-news-c-244-1-sknl1015-8007-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लोन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लोन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र में एक युवक ने लोन दिलाने का झांसा देकर दो महिला समेत तीन से दस्तावेज लिए और फर्जी खाते खुलाकर लाखों रुपये का लोन लिया और शॉपिंग कर डाली। पीड़ितों ने लोन के बारे में पूछा तो कहा कि फाइल रिजेक्ट हो गई है। फर्जीवाड़े का खुलासा उस वक्त हुआ जब लोन की किस्त टूटने पर बैंककर्मी किस्त लेने घर पहुंचे।
अशोक विहार कॉलोनी निवासी जुबान ने बताया कि एक माह पहले भावना चौक स्थित एक दुकानदार ने लोन लेने के बारे में एक विज्ञापन दुकान के बाहर लगा रखा था। इसमें लिखा था कि महज एक हफ्ते में लोन मिलेगा। उसने दुकान में जाकर दुकानदार कमल से संपर्क किया। उसने बैंक के दस्तावेज, आधार कार्ड, पेन कार्ड, फोन नंबर, फोटो लिए। उसका सिविल स्कोर चेक किया और कहा कि तुम्हारा काम हो जाएगा। उसने एक हफ्ते बाद संपर्क किया तो कमल ने कहा कि तुम्हारी फाइल रिजेक्ट हो गई है, अब उन्हें लोन नहीं मिलेगा। वह विश्वास कर घर आ गए। उनके पास बैंक वालों के किस्त भरने के मैसेज आते रहे। उन्होंने मैसेज को फर्जी समझा,लेकिन उसके बाद बैंककर्मी का फोन आया और लोन की किस्त भरने की बात कही। उसने बैंककर्मी को कहा कि उनका तो लोन पास ही नहीं हुआ तो वह किस्त कैसी भरें।
मेरे नाम पर 42 हजार का लोन : फयाज
अशोक विहार कॉलोनी निवासी फयाज ने बताया कि आरोपी ने उसके नाम पर 42 हजार का लोन लिया है। यह राशि आरोपी ने उनके नाम पर खोले फर्जी खाते में डलवाई और उन रुपयों से शॉपिंग कर ली। उसे पता तब चला जब किस्त का बाउंसिंग चार्ज करीब साढ़े 500 रुपये उसके खाते से कटे।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से चलते लेना चाहती थी लोन : मानसूम
गीता कॉलोनी निवासी मासूम ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रही थी, जिसके चलते उसने लोन लेने के लिए आवेदन किया था। उन्होंने किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर नहीं किए। इसके बावजूद आरोपी ने उसके नाम पर 90 हजार रुपये का लोन लिया। बैंक वाले लगातार उसके पास किस्त भरने के लिए फोन कर रहे है।
धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दी गई है, जिसकी जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-इंस्पेक्टर फूल कुमार, प्रभारी, तहसील कैंप थाना।