फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of eight and a half lakhs in the name of sending to Cyprus, one accused arrested

साइप्रस भेजने के नाम साढ़े आठ लाख की धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fraud of eight and a half lakhs in the name of sending to Cyprus, one accused arrested
एक साल पहले साइप्रस भेजने के नाम साढ़े आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक वासी अकालगढ़ (अंबाला) को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 26 सितंबर को रूलदा राम वासी ढगाली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुछ महीने पहले उसके बेटे रामशरण की मुलाकात अभिषेक से हुई थी। अभिषेक ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसका भाई संदीप साइप्रस(यूरोप) में रहता है। वह उसे भी स्टडी वीजा पर उसके भाई संदीप के पास भेज देगा। इस काम के एवज में उसने रामशरण से अलग-अलग किस्तों में तीन लाख 40 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन

उसके बाद अभिषेक ने रामशरण की बात संदीप से मोबाइल फोन पर कराई थी तथा उसने भी उसे अपने पास बुलाने का आश्वासन दिया था। तब उन्होंने उनके बेटे को दुबई तक का स्पॉन्सर लेटर भेजा था, जिसके बाद उसका बेटा दुबई तक चला गया था। वहां से 5-6 दिन के बाद उसे तुर्की भेजने के लिए दो हजार यूरो करंसी लेकर तुर्की तथा चार हजार यूरो करंसी लेकर नॉर्थ साइप्रस भेज दिया था। यहां से इंग्लैंड भेजने के लिए चार हजार यूरो की मांग की थी, जिसे उन्होंने देने से मना कर दिया था। फिलहाल उसका बेटा साइप्रस जेल में बंद है। आरोपियों ने मिलकर उनके साथ साढ़े आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने 14 सितंबर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed