फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud

कर्मचारियों के ईपीएफ व फंड डकार गई कंपनी

Mon, 22 Jul 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
fraud
हरियाणा विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में ठेके पर लगे दिल्ली की एक कंपनी के कर्मचारियों के ईपीएफ व ईएसआई फंड के पैसे उनके खातों में जमा न किए जाने की शिकायत की है। पुलिस ने कार्यकारी अभियंता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता परमवीर सिंह की शिकायत पर दिल्ली की एक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि पंचकूला स्थित एचवीपीएनएल शक्ति भवन के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में विभाग ने ठेके पर कर्मचारियों को लगाने के लिए दिल्ली की एक कंपनी को ठेका दिया था।
विज्ञापन

कंपनी के साथ विभाग के लिखित अनुबंध अनुसार एक अक्टूबर 2018 को निर्देश जारी कर अनुबंध प्रदान किया गया। इस अनुबंध के तहत संबंधित कंपनी को वर्क आर्डर जारी करने के बाद टीएस डिविजन एचवीपीएनएल कुरुक्षेत्र के तहत संबंधित स्टेशनों पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि शर्त के मुताबिक ठेकेदार को अपनी फर्म से आउटसोर्सिंग के माध्यम से ईपीएफ ईएसआई वेलफेयर फंड को कर्मचारियों के खातों में जमा करना होगा, लेकिन कंपनी ने तय शर्तों के मुताबिक कर्मचारियों के खाते में 16,98,423 रुपये जमा नहीं कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के मुख्यालय को भी विभाग की ओर से कई बार इस बारे में समन पत्र भेजे गए, लेकिन इसके बावजूद भी कर्मचारियों के खातों में पैसे जमा नहीं हुए। उन्होंने शिकायत में बताया है कि कंपनी ने कर्मचारियों के खातों में पैसे जमा ना कराकर राशि का दुरुपयोग किया है। इतना ही नहीं कंपनी ने विभाग के साथ हुई शर्तों की अनदेखी की है। थाना सदर पुलिस ने एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता परमवीर सिंह की शिकायत पर कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed