फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud, crime, police youth

दोस्त बताकर उपभोक्ता को लगाई 94 हजार रुपये की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
fraud, crime, police youth
दोस्त की आवाज में बात कर शातिर ठग ने एक उपभोक्ता से गूगल-पे एप के जरिए 94 हजार रुपये निकाल कर उसे चपत लगा दी। मामले की भनक लगते ही उपभोक्ता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी दाबदलान निवासी बलिंद्र सिंह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि 27 फरवरी दोपहर 12 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आई थी, जिस पर उक्त व्यक्ति ने उसे उसके दोस्त सागर का नाम बताकर उसी की आवाज में बात कर उससे 30 हजार रुपये की मांगी की। विश्वास करके उसने अशोक के खाते में पैसे जमा करवा दिए थे। इसके बाद भी आरोपी ने उसे दोबारा रुपये जमा कराने को कहा था, जिसके बाद आरोपी ने उससे कुल 94 हजार रुपये जमा करा लिए थे। इसके बाद आरोपी ने उसे दोबारा रुपये जमा कराने के लिए फोन किया तो उसे उसपर शक हो गया। आरोपी 0 ने उसे 14 हजार रुपये और जमा कराने के लिया कहा और उसके सारे रुपये लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में आरोपी ने रुपये जमा कराने से साफ इंकार कर दिया, जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता से डिटेल मांगी है। उस आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed