फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud 13 thousand to fear

ढोंगी बाबा ने भस्म करने का डर दिखाकर ठगे 13 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
fraud 13 thousand to fear
भस्म करने का डर दिखाकर एक ढोंगी बाबा एक व्यक्ति से 13 हजार रुपये ठग ले गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव मद्दीपुर निवासी करनैल सिंह ने कहा कि वह दूध बेचने का काम करता है।
विज्ञापन

गत दिवस वह अंबाला छावनी दूध देकर बाइक पर वापिस अपने घर आ रहा था। इसी दौरान एक कार चालक ने उसे बाइक रोकने का इशारा किया। बाइक रोकने पर चालक ने उससे कैथल जाने का रास्ता पूछा। उस कार की अगली सीट पर एक बाबा बैठा हुआ था। रास्ता बताने पर कार की अगली सीट पर बैठे बाबा ने उससे कुछ दान देने की मांग की, जिस पर उसने बाबा को दस रुपए दे दिए थे। तब उस बाबा ने उससे कहा कि वह नागा साधु है और उसे सारे पैसे निकाल दे नहीं तो वह उसे भस्म कर देगा। डर के मारे उसने अपनी जेब में रखे 13 हजार रुपये उसे दे दिए। इसके बाद आरोपी कार लेकर शाहाबाद की तरफ भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed