फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud 10 Million rupee to send America

अमेरिका भेजने के नाम पर 10 लाख ठगे

Thu, 17 Jul 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 17 Jul 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
fraud 10 Million rupee to send America
पिहोवा। स्थानीय दुकानदार से अमेरिका भेजने के नाम पर से 10 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी और पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। सभी आरोपी पिहोवा के गांव छोटा श्याणा वासी बताए हैं। करियाना की दुकान चलाने वाले पिहोवा वासी देवी दयाल पुत्र प्रेम चंद का आरोप है कि बलविंद्र सिंह और उसके माता-पिता ने मिलकर शिकायतकर्ता को विदेश भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने अमेरिका भेजने के सब्जबाग दिखाए और इस काम के लिए पासपोर्ट और 10 लाख रुपये लिए थे। काफी समय तक काम न होने पर आरोपी उसे विदेश भेजने के बजाय कन्नी काटते रहे। परेशान होकर उसने एडवांस दी गई राशि वापस मांगी तो बलविंद्र सिंह और उसके पिता बलदेव सिंह तथा पत्नी ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। देवीदयाल का कहना है कि परेशान होकर उसे आरोपियों खिलाफ कार्रवाई के लिए अदालत की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल पुलिस ने मामले में दंपति सहित पुत्र बलविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कुरुक्षेत्र में कबूतरबाजी के पिछले वर्षों में अनगिनत मामले दर्ज हो चुके हैं लेकिन कबूतरबाजी का कारोबार जारी है। पिछले वर्षों में कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा बड़े मामले पिहोवा में ही सुर्खियों में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed