फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fourth accused arrested for cheating in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested for cheating in the name of sending abroad
पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमिंद्र सिंह वासी राजीव एन्क्लेव शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना हुई है। उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 19 फरवरी 2020 को रविंद्र कुमार वासी बेरथली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह और उसकी पत्नी आस्ट्रेलिया में स्टडी स्पाउस वीजा पर जाना चाहता थे। 18 अक्तूबर 2018 को नया बसस्टैंड कुरुक्षेत्र के पास एक दफ्तर में रविंद्र सिंह व विशाल मान से विदेश भेजने के लिए 17 लाख 50 हजार रुपये में बात तय हुई।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद उसने आरोपियों को असली कागजात व पासपोर्ट दे दिए। 28 नवंबर को उसके पास रविंद्र का फोन आया। उसने कहा कि उसका ऑफर लेटर आ गया है। आरोपी ने फीस व हेल्थ कवर भरने के लिए सलोनी सलूजा के खाते में पैसे डलवाने की बात की। 04 दिसंबर को उसने 7 लाख 84 हजार रुपये जमा करवाए। 11 दिसंबर को 1 लाख 50 हजार व 10 जनवरी 2019 को 50 हजार रुपये रविंद्र के खाते में जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद रविंद्र ने उसको बताया कि उसकी फाइल 12 जनवरी 2019 को लगा दी थी। उसकी पत्नी का वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में दाखिला हो गया है।
अब उसकी एंबेसी में फाइल लगानी है। 15 अप्रैल 2019 को उसके पास रविंद्र ने फोन करके बताया कि उसका वीजा आ गया है और बकाया रकम देने की बात की। 28 मई को 7 लाख 66 हजार रुपये नया बस अड्डा के सामने दफ्तर में रविंद्र सिंह व विशाल मान को नकद दिए।

01 जून को उसकी दिल्ली से सिडनी टिकट करवाने के लिए 60 हजार रुपये नकदी ले लिए। 25 जून को उसको विशाल व रविंद्र अपने साथ उनके हेड ऑफिस लुधियाना ले गए। वहां सलोनी सलूजा व उसका पति रमिंद्र सिंह मिले और टिकट केनाम पर 01 लाख 20 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद भी उन्होंने न तो उसको विदेश भेजा और न ही रकम वापस की। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed