{"_id":"636ab98ca0a1db11934f8daa","slug":"four-youths-riding-on-two-bikes-robbed-the-youths-collecting-cash-kurukshetra-news-knl126890657","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने कैश कलेक्शन करने वाले युवकों से छीने 26,900","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने कैश कलेक्शन करने वाले युवकों से छीने 26,900
विज्ञापन
दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने कैश कलेक्शन करने वाले युवकों से की लूटपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। बाबा श्रवण नाथ स्कूल वाली गली के पास से दो बाइकों पर सवार चार युवक कैश कलेक्शन का काम करने वाले युवक से बैग छीनकर फरार हो गए। इस बैग में 26 हजार 900 रुपये थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
थाना शहर में दर्ज शिकायत में रविंद्र निवासी कनालसी (यमुनानगर) ने कहा कि वह और यमुनानगर के गांव तस्कर खादर निवासी मंदीप पिहोवा में एक प्राइवेट कंपनी का कैश कलेक्शन का काम करते हैं। दोपहर करीब 12 बजे वह गांव दीवाना से कैश कलेक्शन करने गया था। उन्होंने गांव दीवाना से 23 हजार 400 रुपये का कैश इकट्ठा किया था, जिसमें 500, 200 व 100 रुपये के नोट थे। इन नोटों को उसने अपने बैग में डाला और अपने साथी मंदीप के साथ बाइक पर सवार होकर कैश जमा कराने के लिए स्पाइस मनी के दफ्तर पिहोवा में जा रहे थे। बाइक मंदीप चला रहा था और वह बैग लेकर पीछे बैठा था। उसके बैग में आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, एक एटीएम व पर्स था। पर्स में 3500 रुपये अलग से थे। जैसे ही वह लोग करीब एक बजे बाबा श्रवण नाथ स्कूल वाली गली में पहुंचे तो पीछे से दो बाइक पर सवार चार युवक आए। बजाज प्लेटिना बाइक पर सवार युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और भाग गए। उन्होंने उनका पीछा करने का प्रयास भी किया। युवकों के सामने आने पर वह उनको पहचान सकता है। शिकयत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।