फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   four peoples died by corona. 263 new cases found

कोरोना: एक दिन पहले मां ने तो दूसरे दिन बेटी ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
four peoples died by corona. 263 new cases found
सोमवार को फिर शाहाबाद के आठ माह और दो साल के मासूमों सहित 263 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें सीएचसी पिहोवा के 27 वर्षीय और सेक्टर-13 वासी 23 वर्षीय डॉक्टर भी शामिल है। उधर, तीन महिलाओं सहित चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं एक दिन पहले जहां 45 वर्षीय मां ने कोरोना से दम तोड़ा था उससे अगले ही दिन 28 वर्षीय बेटी की भी संक्रमण के कारण मौत हो गई। जिस जगह मां का अंतिम संस्कार किया गया था उसी जगह अगले दिन बेटी की चिता जलाई गई। मां और बेटी गांव बाहरी की रहने वाली थीं। मृतक बेटी कोमल के पति रवि ने बताया कि पिछले 8-10 दिन से उसकी सास व पत्नी की तबीयत खराब थी। इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। वहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी सास ने दम तोड़ा तो सोमवार को पत्नी ने। उसके पास तीन बेटियां हैं जिनकी उम्र अभी तीन से 8 वर्ष है। तीनों बच्चियां पूछ रहीं मां कहां है, उन्हें क्या जवाब दूं। दोनों की मौत से परिवार गहरे सदमे में हैं। इसके अलावा सोमवार को जिनकी मृत्यु हुई उनमें न्यू कॉलोनी कुरुक्षेत्र वासी 29 वर्षीय विवाहिता, गांव कोलपुर वासी महिला, सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र वासी 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला और कैलाश नगर, कुरुक्षेत्र वासी 62 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने 7 व 8 मई को उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें कोरोना पॉजिटिव गोबिंदगढ़ सलारपुर रोड कुरुक्षेत्र निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव बजीदपुर मथाना निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति और जोशियान मौहल्ला मैन बाजार कुरुक्षेत्र निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र में अब तक 221 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा का कहना है कि सोमवार को कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 185 मरीजों ने मात दी है, लेकिन 263 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब तक जिले में 18 हजार 883 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, लेकिन इनमें से 16 हजार 172 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 314077 में से 292830 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते कोरोना के प्रकोप के साथ एक्टिव केस का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कुरुक्षेत्र में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 6.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है और रिकवरी दर गिरकर 85.64 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि घातक दर भी बढ़कर 1.17 प्रतिशत तक पहुंच गई है। सोमवार को जिलेभर में कोरोना एक्टिव केस 2490 दर्ज किए गए। इनमें से 57 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और 695 मरीजों की स्थिति नाजुक होने के चलते अन्य निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य लक्षण वाले 1738 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed