फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four new engineering departments started in NIT

Kurukshetra News: एनआईटी में इंजीनियरिंग के चार नए विभाग शुरू

Tue, 02 Sep 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Four new engineering departments started in NIT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई राह बनाई है। शनिवार को संस्थान में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अध्यक्ष डॉ. तेजस्विनी अनंत कुमार ने इंजीनियरिंग के चार नए विभागों, एक उत्कृष्टता केंद्र, हर्बल गार्डन, सॉफ्ट कंप्यूटिंग लैब और छात्र कल्याण से जुड़ी सुविधाओं का शुभारंभ किया।

अध्यक्ष डॉ. तेजस्विनी ने कहा कि एनआईटी कुरुक्षेत्र अपने प्रतिभाशाली छात्रों के कारण देश और विदेश में प्रसिद्ध है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप खोले गए नए विभाग आने वाले समय में छात्रों को आधुनिक तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करेंगे।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने कहा कि अब एनआईटी में रोबोटिक्स एवं औद्योगिक इंजीनियरिंग विभाग, ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग, डेटा साइंस एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता विभाग और वीएलएसआई डिजाइन एवं सिस्टम इंजीनियरिंग विभाग शुरू किए गए हैं। इस मौके पर वरिष्ठ प्रो. राजू पांडेय, प्रो. वीपी सिंह, प्रो. आरपी चौहान, प्रो. सरस्वती सेतिया, प्रो. आरके शर्मा, प्रो. दीक्षित गर्ग, प्रो. एके सिंह, प्रो. प्रतिभा अग्रवाल सहित अन्य शिक्षक, शोधार्थी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्टता केंद्र
उत्कृष्टता केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। केंद्र के अध्यक्ष प्रो. विकास चौधरी ने बताया कि यह केंद्र छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ मानसिक और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करेगा। इसके अलावा व्याख्यान कक्ष परिसर में हीरक जयंती तल (डायमंड जुबली फ्लोर) का शुभारंभ किया गया जिससे कक्षाओं का संचालन और सुगम होगा।

छात्र सुविधाओं को मिला नया आयाम
डॉ. तेजस्विनी ने छात्रावास में प्लेट बैंक की शुरुआत की जिससे भोजनालयों में बर्तनों की जरूरतें पूरी होंगी। गणित विभाग में सॉफ्ट कंप्यूटिंग प्रयोगशाला और परिसर में हर्बल गार्डन भी छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराए गए। इन शैक्षणिक और विकासात्मक प्रयासों से छात्रों को वैश्विक तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाएगा। यह कदम न केवल संस्थान बल्कि शिक्षा प्रणाली के लिए भी प्रेरणादायी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed