फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four new corona infected found, 35 cases active

कोरोना के चार नए संक्रमित मिले, 35 मामले सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four new corona infected found, 35 cases active
जिले में रविवार को कोरोना के चार नए मामले आए, जबकि पांच मरीजों के रिकवर होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इस तरह अब कोरोना के 35 मामले सक्रिय है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अब तक कुरुक्षेत्र में सात लाख 39 हजार 4 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब तक 27313 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में ओमिक्रोन वेरिएंट के 158 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए, जिनमें से 105 मामले अभी तक सामने आए थे।
विज्ञापन

कहा कि अभी तक लिए गए 767203 में से 739304 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस प्रकार जिले में अलग-अलग स्थानों से कुल 30 कोविड के सैंपल लिए गए, जिसमें आरटी पीसीआर के 19 रैपिड एंटीजन के 11 सैंपल शामिल है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.41 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.62 पर है। अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 35 है। रविवार को चार व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और पांच मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार अब तक 27753 पॉजिटिव केस सामने आए और 27313 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक कोरोना पॉजिटिव 405 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड पॉजिटिव 31 मरीजों को होम आइसोलेशन और चार मरीजों को अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed