फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four lakhs were cheated from a girl on the pretext of giving her a job

Kurukshetra News: नौकरी देने का झांसा देकर युवती से ठगे चार लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four lakhs were cheated from a girl on the pretext of giving her a job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने युवती को फिनलैंड में नौकरी देने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने युवती को नौकरी का ऑफर लेटर भी भेजा था। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में सलारपुर रोड निवासी युवती ने बताया कि वह एक कंपनी में आईटी विभाग में नौकरी करती है। उसने अन्य जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया हुआ था।
इसी दौरान उसकी ई-मेल आईडी पर फिनलैंड से मेल आई। उसमें लिखा था कि उन्हें उसकी प्रोफाइल जॉब के लिए ठीक लगी है। कुछ दिन बाद अनजान मोबाइल नंबर से वॉयस कॉल आई।
विज्ञापन

कॉलर ने उससे उनके साथ काम करने के बारे में सहमति पूछी तो उसने हां कह दिया। तब उसके पास दोबारा मेल आई कि वह फिनलैंड की कंपनी में नौकरी के लिए नियुक्त हो गई। मेल पर ही जॉब लेटर भी भेज दिया, जिससे उसे उन पर यकीन हो गया। उसने साइन कर जॉब लेटर, अपना पासपोर्ट, पढ़ाई की डिग्री व बैंक स्टेटमेंट स्कैन कर उनके कहे अनुसार मेल पर भेज दिए। इसके बाद मेल आई कि आपका वीजा आ जाएगा। वीजा के लिए प्रोसेसिंग फीस 46,250 रुपये खाते में जमा करवा लिए। फिर वर्क परमिट का लेटर भेजा 78,880 रुपये फीस के तौर पर और जमा करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद एयर टिकट भी भेज दी। फिर ट्रैवल इंश्योरेंस के नाम पर 1,38,785 रुपये और अप्वाइंटमेंट के नाम पर 1,40,220 रुपये जमा करा लिए। अप्वाइंटमेंट लैटर भेजने के बाद कहा जाने लगा आपका फिनलैंड में बैंक अकाउंट भी खुलवाना पड़ेगा और 1.8 लाख रुपये मांगे। आरोपी उससे करीब चार लाख रुपये ठग गए। शक होने पर उसने जांच की तो लेटर, वीजा और टिकट फर्जी निकले थे। शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed