फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four accused of theft arrested, goods recovered

Kurukshetra News: चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Four accused of theft arrested, goods recovered
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले फौजी के घर समेत दो जगह से चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रिंस, रिंकू निवासी कमोदा, बलराज निवासी सुभाष नगर कैथल व अश्वनी उर्फ आशु पंडित निवासी खिजरपुरा के कब्जे से चोरीशुदा सामान सहित लाइसेंसी 12 बोर राइफल और दो कारतूस बरामद हुए। थाना केयूके में चार जून को दर्ज शिकायत में शीलक राम निवासी चुलियाणा जिला रोहतक ने बताया था कि 25 मई को वह पिता के देहांत होने के कारण अपने पैतृक गांव गया हुआ था। तीन जून को वापस आया तो घर से एयर पिस्टल (स्पोर्ट्स), टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, जेवर, नकदी व अन्य सामान चोरी हो गया था। अन्य मामले में 25 जून को लखबीर सिंह निवासी दबखेड़ी ने शिकायत में बताया था कि उसका भाई रघबीर सिंह फौज में सूबेदार के पद पर नासिक में कार्यरत है। उसके भाई के पास 12 बोर राइफल लाइसेंसी है। 25 जून को उसकी पत्नी व बेटी मणिकरण साहब गुरुद्वारा गए हुए थे। वह घर पहुंचा तो उसके भाई के घर का ताला टूटा हुआ है। चोर घर से लाइसेंसी राइफल व 20 कारतूस सहित अन्य सामान चोरी कर भाग गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी प्रिंस, रिंकू, बलराज व अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया। सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जिले में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed