फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Foundation level-2 examination will be held at three centers in the district

Kurukshetra News: जिले के तीन केंद्रों पर होगी बुनियाद लेवल-दो की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Foundation level-2 examination will be held at three centers in the district

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद स्तर-दो की परीक्षा 28 जनवरी को होगी, जिसके आयोजन के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिले में यह परीक्षा तीन केंद्रों राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडवा, शाहाबाद और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल थानेसर में होगी। इसमें 1124 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। इन केंद्रों पर विद्यार्थियों के बैठने, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह परीक्षा बुनियाद कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य छात्रों के शैक्षिक कौशल को बेहतर बनाना है। इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष शिक्षा योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विद्यार्थियों ने परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन




स्तर-दो की परीक्षा के लिए व्यवस्था सुचारू
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने बताया कि बुनियाद लेवल-दो की परीक्षा कराने को लेकर परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था सुचारू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि मिशन बुनियाद शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परंतु बौद्धिक रूप से श्रेष्ठ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क करवाई जाती है। लेवल-दो में चयनित विद्यार्थियों को तीसरे चरण में मूल्यांकित किया जाएगा तत्पश्चात चयनित विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे तथा बुनियाद केंद्रों पर विद्यार्थियों की कक्षाएं प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed