{"_id":"5ffb69ee8ebc3e2efc2b5d36","slug":"forth-accused-of-firing-on-cia-team-arrested-kurukshetra-news-knl57230610","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए वन की टीम पर फायरिंग का चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए वन की टीम पर फायरिंग का चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गौ तस्कर द्वारा सीआईए वन की टीम पर फायरिंग करने के आरोप में चौथे आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान आजम उर्फ सुखा बाड़ीमाजरा जिला सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक चला हुआ कारतूस बरामद करके जेल भेज दिया है।
पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 4 दिसंबर को सीआईए वन के एएसआई राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें गश्त के दौरान सूचा मिली थी कि टाटा 709 में तीन लोग गोवंश को बेरहमी से बांधकर वध के लिए यूपी ले जा रहे हैं। गाड़ी पर नंबर प्लेट भी फर्जी लगी हुई है। इस पर पुलिस टीम ने जलेबी पुल शाहाबाद के पास नाकाबंदी करके एक टाटा 709 को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी पुलिस टीम को गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश करते हुए भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनका पीछा कर गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए हवाई फायर किए लेकिन आरोपी लगातार पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे।
कुछ देर के बाद आरोपी गांव जंधेडा के पास एक बाग के नजदीक गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा करके अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने टाटा 709 की जांच कर आठ गाय व एक बैल को आजाद कराया था। इस दौरान एक बैल की मौत हो गई थी। जांच के दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी मोहम्मद नौशाद को शाहाबाद कोर्ट परिसर से गिरफ्तार करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी मोहम्मद नौशाद की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी रामू सिंह व कयूम को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बकाया थी। शनिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर के इशारे पर पुलिस टीम ने आरोपी आजम उर्फ सुखा को गंगोह से काबू करके पूछताछ की। पूछताछ आरोपी ने कबूल किया कि उन्होंने 4 दिसंबर की रात को पुलिस से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की थी और गोवंश से भरे टाटा 709 को छोड़कर भागे थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक देशी कट्टा व एक चला हुआ कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।