{"_id":"67b8ba67d16d4885ef00cbb5","slug":"former-sarpanch-ramkaran-malik-honored-muskan-for-winning-gold-medal-in-mtech-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-131722-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मुस्कान को एमटेक में स्वर्ण पदक हासिल करने पर पूर्व सरपंच रामकरण मलिक ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मुस्कान को एमटेक में स्वर्ण पदक हासिल करने पर पूर्व सरपंच रामकरण मलिक ने किया सम्मानित
बाबैन। एमटेक की परीक्षा में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली मुस्कान को सम्मानित करते पूर्व सरपंच राम
- फोटो : मृतका नीलू का फाइल फोटो
Link Copied
बाबैन। महुवाखेड़ी गांव की छात्रा मुस्कान को एमटेक (जियोलॉजी) की परीक्षा में कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी से स्वर्ण पदक हासिल करने पर पूर्व सरपंच रामकरण मलिक द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य होते हैं और हमारे गांव की बेटी मुस्कान की तरह लग्न और मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर बच्चे अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
मुस्कान का फुलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा पूर्व सरपंच द्वारा 3100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। क्योंकि युवा आने वाले कल का भविष्य हैं। शिक्षा ग्रहण करके बच्चे उच्च पदों पर जाएं और अपने साथ अपने नगर और क्षेत्र का एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि अगर बच्चे मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें तो वे बेटी मुस्कान की तरह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। इस मौके पर वकील महोम्मद, पूर्व सरपंच गुरमीत कलालमाजरा, पूर्व सरपंच नछत्तर सिंह नखरोजपुर, सरपंच राजेंद्र कंबोज, पूर्व सरपंच श्योराम, नैब सिंह, जसविंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।