फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Former President Ramnath Kovind will visit Kurukshetra Gurukul today

Haryana: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज करेंगे गुरुकुल का भ्रमण, प्राकृतिक खेती की बारीकियों से रूबरू होंगे

Thu, 10 Aug 2023 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 12:41 AM IST
सार

प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, गुजरात, पंजाब, और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल सहित अनेक अधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुजरात के राज्यपाल एवं गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत ने दी। 

विज्ञापन
Former President Ramnath Kovind will visit Kurukshetra Gurukul today
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फार्म का भ्रमण करेंगें। उनके साथ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुराेहित और हिमाचल के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला भी गुरुकुल में पहुंचेंगे। ये सभी प्राकृतिक खेती की बारीकियों से रूबरू होंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुजरात के राज्यपाल एवं गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार उनके समक्ष प्राकृतिक खेती की चर्चा कर चुके हैं। आचार्य देवव्रत ने कहा कि गुजरात में प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों में एक जागृति आई है और पिछले एक महीने में ही एक लाख से ज्यादा किसानों ने प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग ली है, ऐसे में उनका लक्ष्य है कि आगामी दो वर्षों में गुजरात को पूर्णरूप से जहरमुक्त बनाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुजरात में 10-10 ग्रामों का एक क्लस्टर बनाकर प्राकृतिक खेती को प्रमोट किया जा रहा है, एक क्लस्टर में एक प्राकृतिक कृषि माॅडल बनाया गया है जिससे एक किसान और एक कृषि वैज्ञानिक को जोड़कर वहां के किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक उत्पादों की मार्केटिंग के सवाल पर उन्होंने बताया कि जिले के डीसी और डीडीओ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे सप्ताह में वीरवार और रविवार को अपने-अपने क्षेत्रों में प्राकृतिक उत्पादों के लिए बाजार स्थापित करें जिससे किसानों को उनके उत्पादों का सही मूल्य मिल सके।

प्रेसवार्ता में आचार्य ने एक वीडियो के माध्यम से पत्रकारों को दिखाया कि किस प्रकार से गुरुकुल के प्राकृतिक कृषि फार्म पर देशी केंचुआ न केवल भूमि को प्राकृतिक जल शोधक बना रहा है बल्कि केंचुआ से किसान व धरती को कई लाभ हैं। हरियाणा में प्राकृतिक खेती के प्रमोशन को लेकर डाॅ. हरिओम ने कहा कि हरियाणा का किसान भी रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती अपना रहा है।


गुरुकुल में प्रतिदिन प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से किसान आते हैं और ट्रेनिंग के बाद प्राकृतिक खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी सैकड़ों किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है और आने वाले समय में यह आंकड़ा हजारों और फिर लाखों में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed