फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Former MP's relative accused of sexual exploitation

पूर्व सांसद के रिश्तेदार पर शारीरिक शोषण का आरोप

Sun, 18 May 2014 11:52 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 18 May 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक महिला ने पूर्व सांसद के एक रिश्तेदार पर बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। महिला ने इस बारे में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक इस बारे में मामला दर्ज नहीं किया था। शिकायतकर्ता कुरुक्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि पूर्व सांसद के एक रिश्तेदार ने बहला फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


महिला के अनुसार उसे नौकरी की तलाश थी और एक दिन इस व्यक्ति ने उसे जॉब दिलाने की बात कहते हुए उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसे बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और वह उससे विवाह करना चाहता है। इस तरह उसने महिला को जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह गर्भवती हो गई तो युवक के पिता ने उससे कहा कि वह या तो गर्भपात करा ले या फिर किसी से उसकी शादी करा देते हैं। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो एक दिन उन्होंने उसे जूस पिलाया, जिसके बाद उसका मिसकैरेज हो गया।

महिला का आरोप है कि इन्होंने जूस में कुछ मिला रखा था, जिसके कारण यह सब हुआ। उसने कहा कि वह इस बारे में पुलिस को शिकायत दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी से मिलने के बाद उसने सिटी थाना में संपर्क किया, लेकिन यहां भी उसके मायूसी ही मिली। उसने आरोप लगाया कि पुलिस उस पर समझौते का दबाव बना रही है।

जांच अधिकारी तारो देवी ने बताया कि मामले की छानबीन हो रही है। उन्होंने बताया कि इस महिला पर युवक के पिता ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी भी जांच की जा रही है। महिला के खिलाफ यह शिकायत आने के बाद ही महिला ने उस पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

महिला ने बताया कि मामले को सुलझाने को लेकर युवक के परिजनों ने कई बार पंचायतें बुला चुके हैं। लेकिन हर बार उसकी सुनवाई नहीं होती और किसी ने भी उसका पक्ष नहीं लिया। पंचायत के दौरान उस पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने बताया कि अब तक 1, 2, 11, 12, 15 और 17 मई को पंचायतें हो चुकी हैं।

महिला ने आरोप लगाया कि सिटी एसएचओ हरभजन सिंह और एएसआई महेश उस पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। महिला ने बताया कि पंचायत के दौरान ये दोनों पुलिस अधिकारी उस पर रिंकू से समझौता करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह इस मामले में कार्रवाई चाहती हैं, न कि समझौता

एसएचओ हरभजन सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, जिसकी जिम्मेदारी एएसआई तारो देवी पर है। जब उनसे समझौते का दबाव बनाने के बारे में पूछा  तो उन्होंने कहा कि यह आरोप निराधार है। महिला पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जा रहा है, लेकिन जांच जरूर चल रही है।


मामले की जानकारी लेने के लिए जब युवक को फोन किया तो उसके पिता से बात हुई। मामले के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कुछ नहीं कहना। यह कहने के बाद उन्होंने फोन काट दिया और दोबारा फोन करने पर भी उन्होंने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed