फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Former deputy chief minister invites workers for JJP foundation rally

Kurukshetra News: पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को जजपा की स्थापना रैली के लिए किया आमंत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Former deputy chief minister invites workers for JJP foundation rally
शाहाबाद। जजपा में शामिल लोगों का स्वागत करते दुष्यंत चौटाला। विज्ञप्ति
शाहाबाद। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विधानसभा क्षेत्र के गांव धंतौड़ी में जजपा नेता मोहसिन खान के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया गया। दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं को 7 दिसंबर को जुलाना में आयोजित होने वाली जननायक जनता पार्टी की स्थापना रैली के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह रैली पार्टी के लिए ऐतिहासिक साबित होगी और रिकाॅर्ड तोड़ेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा की जनता के पास एकमात्र मजबूत विकल्प जननायक जनता पार्टी है। प्रदेश में लोग दूसरी पार्टियों को छोड़कर बड़ी संख्या में जजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और परिवर्तन चाहती है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि निश्चित ही आने वाले समय में हरियाणा में जजपा की सरकार बनेगी और लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जुलाना में होने वाली स्थापना रैली के लिए क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और कार्यकर्ताओं व जनता के सहयोग से यह रैली पार्टी के अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस कार्यक्रम के दौरान अमरीक सिंह मछरौली ने जननायक जनता पार्टी का दामन थामा और दुष्यंत चौटाला ने अमरीक सिंह का स्वागत पार्टी का पटका पहना कर किया। इस अवसर पर जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, डाॅ. जसविंद्र खैरा, एससी सेल के जिलाध्यक्ष जगमाल गोलपुरा सहित बड़ी संख्या में जजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शाहाबाद। जजपा में शामिल लोगों का स्वागत करते दुष्यंत चौटाला। विज्ञप्ति

शाहाबाद। जजपा में शामिल लोगों का स्वागत करते दुष्यंत चौटाला। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed