फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   For the first time, a provision of 550 crores was made in the budget to prepare international players.

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के लिए पहली बार बजट में किया 550 करोड़ का प्रावधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
For the first time, a provision of 550 crores was made in the budget to prepare international players.
संदीप सिंह। - फोटो : Kurukshetra
पिहोवा। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय खेल संस्थान की तर्ज पर पंचकूला में हरियाणा राज्य खेल संस्थान की स्थापना की जाएगी। इस संस्थान में खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं, प्रशिक्षण और खाने-पीने व रहने की तमाम व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएंगी। खेल राज्यमंत्री अपने निजी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1100 नई खेल नर्सरियां खोलने का लक्ष्य रखा है। इन खेल नर्सरियों के जरिये ग्रामीण आंचल की प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के लिए इतिहास में पहली बार 550 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इस बजट से प्रदेश में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ग्रामीण आंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इस वर्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत करके खिलाड़ियों का दिल जीतने का काम किया है। इस सरकार ने पहले से ही खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने का काम किया है। ओलंपिक में पदक जीतने पर करोड़ों रुपये की इनाम राशि के साथ सरकारी नौकरियों में विशेष कोटा भी तय किया है। सरकार ने पहली बार ओलंपिक की तैयारी के लिए खिलाड़ियों को लाखों रुपये की राशि पहले से ही जारी कर दी थी, जिसके परिणाम स्वरूप खिलाड़ियों ने खूब अभ्यास किया और ओलंपिक में देश के एक-तिहाई पदक जीतकर एक नया इतिहास रचने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल अकादमी योजना में 10 डे-बोर्डिंग और आठ आवासीय अकादमी खोलने का लक्ष्य है। रोजगार में मदद के लिए एक हजार युवाओं को साहसिक खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिए जाने की योजना है। उन्होंने बताया हरियाणा को चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed