फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fog prevailed since late night, visibility was up to five meters

Kurukshetra News: देर रात से ही छाया रहा कोहरा, पांच मीटर तक रही दृश्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fog prevailed since late night, visibility was up to five meters
कुरुक्षेत्र। सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते आमजन। संवाद
कुरुक्षेत्र। घने कोहरे ने तीसरे दिन भी आमजन की मुश्किलों को बढ़ा दिया, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिली और सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। हालांकि मंगलवार देर रात ही कोहरा छाने लगा था। जिसका असर अगले दिन तक देर तक रहा।
विज्ञापन


घने कोहरे के चलते जहां आमजन को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा तो वहीं सड़कों से गुजरने वाले वाहन भी रेंगते रहे। वाहन चालकों को दृश्यता कम रहने के चलते दिक्कतों से जूझने पर मजबूर होना पड़ा। जबकि रेल यातायात भी कोहरे के चलते पूरी तरह से प्रभावित रहा। कोहरे के चलते कई रेलगाड़ियां घंटों देरी से चलीं, जिसके कारण रेलगाड़ियों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी फिलहाल सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। अगले सप्ताह ठंड बढ़ेगी, जिससे आमजन को सर्दी का सामना करना होगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed