{"_id":"6956dd536d48d5d734040337","slug":"fog-and-mist-affected-rail-and-bus-services-causing-inconvenience-to-passengers-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-147885-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धुंध और कोहरे से रेल व बस सेवाएं प्रभावित, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धुंध और कोहरे से रेल व बस सेवाएं प्रभावित, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शाम चार बजे ही घहराने लगी धुंध। संवाद
कुरुक्षेत्र। घना कोहरा छाने और दृश्यता कम रहने के कारण वीरवार को कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। लगातार पड़ रही धुंध और कोहरे से रेल व बस सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से चार घंटे की देरी से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री सुबह से ही स्टेशन पर ट्रेनों की प्रतीक्षा करते नजर आए। कई यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं कुछ यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग ट्रेनें भी छूट गईं। देरी से चल रही ट्रेनों के कारण स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति बनी रही।
स्टेशन मास्टर शंकर लाल मीणा ने बताया कि नेताजी एक्सप्रेस करीब तीन घंटे 45 मिनट की देरी से पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से आई, कालका शताब्दी एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे लेट रही। इसी तरह सचखंड एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट और पश्चिम एसएफ एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा अन्य कई पैसेंजर और मेल ट्रेनों के समय में भी बदलाव देखा गया। यात्री राकेश कुमार और विनोद का कहना है कि कोहरे के मौसम में उन्हें यात्रा से पहले सही जानकारी नहीं मिल पाती जिससे परेशानी और बढ़ जाती है।
रेल सेवाओं के साथ-साथ रोडवेज बस सेवाएं भी प्रभावित रहीं। सुबह के समय बसें अपनी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नहीं चल सकी। खासतौर पर लंबे रूटों पर जाने वाली बसों में अधिक अव्यवस्था देखने को मिली। यात्रियों को ठंड और कोहरे के बीच बस स्टैंड पर लंबा इंतजार करना पड़ा।