फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Flour mill worker committed suicide by swallowing poisonous substance

Kurukshetra News: आटा मिल कर्मी ने जहरीला पदार्थ निगल कर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Flour mill worker committed suicide by swallowing poisonous substance
कुरुक्षेत्र/लाडवा। बन गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त प्रदीप कुमार के रूप में हुई। प्रदीप आटा मिल में काम करता था। प्रदीप ने लाडवा के संजीव से 10 हजार रुपये कर्ज लिया था, जिसे चुकाने के लिए संजीव उस पर दबाव बना रहा था। शिकायत पर पुलिस में आरोपी संजीव के खिलाफ भादसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में रणदीप निवासी बन ने बताया कि उसका भाई प्रदीप मिल में नौकरी करता था। शुक्रवार को वह अपने भाई प्रदीप से मिलने वहां गया तो उसका भाई उदास दिखाई दिया। इस दौरान उसे अचानक उल्टी लगी। वह अपने भाई को लाडवा के एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उसके भाई ने बताया कि मिल संचालक संजीव से तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसने उस से 10 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसमें से चार हजार रुपये चुका दिए और बचे पैसे जल्द देने के लिए संजीव उसे रोज परेशान करता था। उसने कहा था कि अगर उसे 12 तारीख तक रुपये नहीं दिए तो वह उसकी बाइक छीन लेगा और घर नहीं जाने देगा। इससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। इलाज के दौरान उसके भाई प्रदीप ने दम तोड़ दिया। लाडवा थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





मामला दर्ज, जांच के बाद कार्रवाई
लाडवा थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने संजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed