फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   five peoples died by corona, 211 new positive cases found

कोरोना से 5 ने तोड़ा दम, 211 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
five peoples died by corona, 211 new positive cases found
जिले में अलग-अलग जगह 28 विद्यार्थियों सहित 211 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन पांच कोरोना संक्रमित मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। नगर परिषद के कर्मचारियों ने कोविड-19 गाइडलाइन के तहत मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार कराया। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी वीरवार को पांच मौत की पुष्टि की है, जिनमें गांव निवारसी लाडवा निवासी 77 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड-6 लाडवा निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति, गांव लौहारा लाडवा निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, अमर कॉलोनी बजीदपुर लाडवा निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति और गांव मोहनपुर ठसका निवासी 45 वर्षीय महिला शामिल है। कुरुक्षेत्र में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर 236 तक पहुंच गया है। वीरवार को थोड़ी राहत वाली खबर ये है कि कोरोना को मात देने वाले 351 मरीजों को एक साथ डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुरुक्षेत्र में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 19 हजार 584 तक पहुंच गया है। गनीमत है कि इनमें से 16 हजार 900 मरीज कोरोना को मात देकर सकुशल अपने घर वापसी कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 351 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन इसके साथ ही कोरोना से संक्रमित 211 नए केस सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 3 लाख 19 हजार 879 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 2 लाख 97 हजार 530 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 2448 एक्टिव केस हैं। अब तक 236 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कृष्णा नगर गामड़ी, यूपीएचसी में 42, पीएचसी धुराला में 11, सीएचसी लाडवा में 22, मोहन नगर यूपीएचसी में 53, सीएचसी पिहोवा में 17, सीएचसी शाहाबाद में 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस सहित सभी सीएचसी व पीएचसी के अंतर्गत 211 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 6.17 फीसदी दर्ज तक पहुंच गई है और रिकवरी दर 86.29 फीसदी और घातक दर भी बढ़कर 1.20 फीसदी तक पहुंच गई है। वीरवार को जिलेभर में कोरोना एक्टिव केस 2448 दर्ज किए गए। इनमें से 60 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और 607 मरीजों की स्थिति नाजुक होने के चलते अन्य निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल किया गया है और सामान्य लक्षण वाले 1781 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।

प्रतापगढ़ वासी 38 वर्षीय महिला, कीर्ति नगर वासी महिला, गांव धुराला वासी 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, सरस्वती कॉलोनी, खेड़ी मारकंडा 74 वर्षीय व्यक्ति, गांव भगवानपुर वासी 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित पांच मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed