फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five more schools in the district become cultural models, students will get modern facilities

Kurukshetra News: जिले के पांच और स्कूल बने संस्कृति मॉडल, विद्यार्थियों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Five more schools in the district become cultural models, students will get modern facilities
कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा।
कुरुक्षेत्र। जिले में अब 10 संस्कृति मॉडल स्कूल होंगे। जहां विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर पढ़ाई करने का मौका मिल सकेगा। हालांकि पांच ऐसे स्कूल पहले से ही हैं, लेकिन अब पांच और स्कूलों को यह दर्जा दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सत्र से ही इन पांचों स्कूलों में भी नई व्यवस्था के तहत पढ़ाई होगी। ये स्कूल सीधे तौर पर सीबीएसई से संबद्ध होंगे।
विज्ञापन

स्कूलों की व्यवस्था में सुधार हो और विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिल सके, इसके लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास के बीच प्रदेशभर के 67 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को हाल ही में संस्कृति मॉडल का दर्जा दिया गया है, जिसमें धर्मनगरी के भी पांचों ब्लॉक के एक-एक स्कूल को शामिल किया गया है। इन सभी ब्लॉक में पहले भी एक-एक स्कूल इसी स्तर पर चलाया जा रहा है और अब हर ब्लॉक में ऐसे दो स्कूल होंगे।
विज्ञापन



डिजिटल क्लास रूम में डिजिटल बोर्ड पर होगी पढ़ाई
संस्कृति मॉडल स्कूल का दर्जा मिलने से इन स्कूलों में डिजिटल क्लास रूम, डिजिटल बोर्ड, इंटरनेट, बैठने की अच्छी व्यवस्था सहित कई तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों को मिलेगी। इन स्कूलों में जहां शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी तो वहीं अब विद्यार्थी इन स्कूलों में सीबीएससी बोर्ड से साइंस और कॉमर्स जैसे विषयों में शिक्षा हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन स्कूलों को मिला संस्कृति मॉडल स्कूल का दर्जा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगोली जट्टान
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धूलगढ़ गुलडेहरा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरमिच





जल्द मुहैया कराई जाएगी सभी व्यवस्थाएं : रोहताश
जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा का कहना है कि जिले के पांच स्कूलों को संस्कृति मॉडल स्कूल का दर्जा मिला है। अब विद्यार्थी इन स्कूलों में नए सत्र से सीबीएससी बोर्ड से पढ़ाई कर सकेंगे। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को डिजिटल क्लास रूम और कई तरह की तकनीकी सुविधाएं मिलेगी, इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में आने वाली दिक्कतों में सुधार होगा। जिले भर में पहले पांच स्कूल संस्कृति मॉडल स्कूल थे लेकिन अब उनकी संख्या बढ़कर 10 हो गई है। पांचों नए स्वीकृत स्कूलों में भी सभी व्यवस्थाएं जल्द मुहैया कराई जाएंगी।

कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा।

कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed