फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five members of bike thief gang arrested

बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य काबू, चोरीशुदा बाइक भी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Five members of bike thief gang arrested
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से चोरीशुदा पांच बाइक बरामद की। जिले में बढ़ती वारदात को देखते हुए एसपी हिमांशु गर्ग ने एंटी व्हीकल थैफ्ट विंग का गठन किया था। इस टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में बाइक चोरी के आरोपी वीरेंद्र उर्फ मोनी वासी बडैचपुर, कमल उर्फ अमन, प्रदीप, सुनील कुमार शैली व अभिषेक वासी जैनपुर जट्टान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि 8 फरवरी को दी शिकायत में याशीन मोहम्मद वासी बडथल (करनाल) ने बताया कि वह अपने निजी काम के लिए लाडवा आया था। यहां जिंदल पार्क की पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी करके पार्क में चला गया था। जब वह थोड़ी देर बाद बाहर आया तो चोर उसकी बाइक चुरा ले गए थे। वहीं 29 मई को प्रशांत कौशिक वासी खैरी ने थाना बाबैन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मई को उसकी बाइक उसके घर पर ही खड़ी थी, अगली सुबह बाइक वहां से चोरी हुई पाई गई। तीसरे मामले 31 जुलाई को मोहित वासी खानपुर कोलियां ने थाना सदर थानेसर को दी शिकायत में बताया कि वह एक्सीज बैंक पिपली रोड में चपरासी है। 30 जुलाई की शाम उसकी बाइक बैंक के बाहर चोरी हो गई थी। चौथे मामले 3 अगस्त को अरुण कुमार वासी सेक्टर-5 ने थाना केयूके में दी शिकायत में बताया कि वह 30 जुलाई को वह अपनी बाइक पर निजी अस्पताल से दवा लेने लिए गया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। एक अन्य मामले में 7 अगस्त को रणजीत कौर वासी निवारसी ने थाना लाडवा को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी दुकान में बाइक खड़ी की थी। 4 अगस्त की रात को उनकी बाइक चोरी हो गई थी। इन पांच मामले की जांच बाद में एंटी व्हीकल थैफ्ट विंग को सौंपी थी। मामले की जांच करते हुए 25 अगस्त को एंटी व्हीकल थैफ्ट विंग बाइक चोर गिरोह के पांच आरोपी वीरेंद्र उर्फ मोनी, कमल उर्फ अमन, सुनील व अभिषेक को गिरफ्तार करके पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा पांच बाइक बरामद करके आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed