फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five female exams scheduled today canceled

Kurukshetra News: कुवि की आज होने वाली पांच परीक्षाएं रदद

Tue, 18 Jun 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Five female exams scheduled today canceled
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की 18 जून से होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। यह निर्णय यूजीसी नेट की परीक्षा को लेकर लिया गया है। इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई है। 18 जून को पांच विषयों की परीक्षाएं थी, जिसमें से एक सुबह के और चार शाम के सत्र में होनी थी। ये परीक्षाएं अब अलग-अलग तिथियों में होंगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया 18 जून को सुबह के सत्र में बैचलर्स इन लाइब्रेरी एंड इनर्फोमेशन साइंस का चौथा पेपर इनर्फोमेशन सोर्सस पार्ट एक की परीक्षा अब 27 जून को होगी। वहीं सुबह के सत्र में होने वाला एमए हिंदी प्रीवियस का चौथा पेपर आधुनिक हिंदी काव्य का चौथा पेपर, एमए इंगलिश प्रीवियस का चौथा पेपर लिटरेचर इन इंग्लिश 1914-2000 और एमए पंजाबी प्रीवियस का चौथा पेपर पंजाबी साहित्य दा इतिहास की परीक्षाएं 28 जून को होगी। जबकि एमए हिस्ट्री प्रीवियस का तीसरा पेपर कोलोनीक्ल इंडिया 1757-1857 की परीक्षा 20 जून को होगी। उन्हाेंने बताया कि कई दिनों से विद्यार्थी मांग कर रहे थे कि 18 जून की परीक्षाओं को स्थगित किया जाए। विद्यार्थियों की सहूलियत को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा 18 जून को होनी थी, वह अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं अलग तिथि को आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं का शेड्यूल वेबसाइट पर डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed