{"_id":"626ef14f97276e322a2aa6d5","slug":"five-day-theatrical-festival-in-ku-from-today-kurukshetra-news-knl1067886170","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू में पांच दिवसीय नाट्य उत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू में पांच दिवसीय नाट्य उत्सव आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय नाट्य समारोह सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. दीपक राय ने दी है।
उन्होंने बताया कि युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से पांच दिवसीय नाट्य उत्सव विवि. के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित होगा। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि शहीद ऊधमसिंह नाटक का मंचन दो मई को सायं 6 बजे होगा। इस नाटक के निर्देशक सुदेश शर्मा हैं। यह नाटक शहीद ऊधमसिंह के जीवन की गाथा को मंच पर प्रस्तुत करेगा। उन्होंने बताया कि तीन मई को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में रेजांगला नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। इस नाटक के निर्देशक रवि मोहन हैं। इस नाटक के माध्यम से रेजांगला चोटी पर सैनिकों के योगदान को दर्शाया जाएगा।
चार मई को दीपदान नाटक का मंचन होगा, जिसके निर्देशक अभिषेक शर्मा हैं। इस नाटक में भारतीय लोक सांस्कृतिक परंपराओं को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। पांच मई को आधुनिक जीवन शैली पर आधारित तलाक नाटक प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके निर्देशक पटियाला विश्वविद्यालय में थियेटर विभाग के प्रो. लख्खा लहरी हैं। इसके साथ ही नाट्य समारोह के अंतिम दिन छह मई को हिसार जिले के रोहनात गांव में शहीद हुए लोगों की कहानी पर आधारित मनीष जोशी द्वारा निर्देशित नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।