{"_id":"68a628131611aaa9120d3705","slug":"five-cases-settled-in-jail-lok-adalat-kurukshetra-news-c-36-1-amb1002-148108-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जेल लोक अदालत में पांच मुकदमे निपटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जेल लोक अदालत में पांच मुकदमे निपटाए
Thu, 21 Aug 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। केन्द्रीय कारागार में बुधवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस जेल लोक अदालत में आठ मुकदमे रखे गए थे, जिनमें नियमानुसार पांच मुकदमों का निपटारा किया गया। चार बंदियों को निर्धारित शर्तों पर रिहा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम प्रवीन ने बताया कि प्रतिमाह जेल लोक अदालत का आयोजन पहले व तीसरे बुधवार को किया जाता है, इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबंधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे स्थाई लोक अदालत में लगाकर निपटाए जा सकते हैं। स्थायी लोक अदालत जिला एडीआर सेंटर अंबाला में स्थापित है और किसी भी कार्यदिवस पर इसके मुकदमे लगा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 0171-2532142 व 9991112660 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन