{"_id":"56f58aa14f1c1b1a04f14db5","slug":"five-accused-held-in-wheat-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चित गेहूं घोटाले में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चित गेहूं घोटाले में पांच आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा इस्माईलाबाद में 10 नवंबर 2015 को हुए करोड़ों रुपये के गेहूं घोटाले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पिहोवा की न्यायालय में पेश किया गया। जहां उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पिहोवा डीएसपी चंद्रपाल ने बताया कि 10 नवंबर 2015 को कस्बा इस्माईलाबाद में करोड़ों रुपये के सरकारी गेहूं के बैग गायब हो गए थे। जिसको लेकर एसपी कुरुक्षेत्र व अन्य अधिकारियों ने बड़ी मशक्कत की थी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में कई जगह छापेमारी भी की गई थी। इसी छापेमारी के दौरान हरजीत सन्धु एएफएसओ, सतीश सेतिया एएफएसओ, ईश्वर सिंह निरीक्षक, धर्मपाल उप निरीक्षक, विनोद सैनी एचए को शुक्रवार को डीएसपी पिहोवा ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय पिहोवा में पेश किया गया जहां पुलिस ने इन्हें रिमांड पर आगे की कार्रवाई के लिए मांगा था। न्यायालय ने सभी आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।